एसएसपी ने किया बहेड़ी थाना का वार्षिक निरीक्षण, कई पंजियां अद्यतन नहीं मिलने पर स्पष्टीकरण

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक ने बहेड़ी थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण पंजियां अद्यतन नहीं पाई गईं, जिस पर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया। थानाध्यक्ष को पांच दिनों के भीतर सभी पंजियों को अद्यतन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही लंबित कांडों के निष्पादन, गिरफ्तारी, समन-वारंट तामिला, थाना की साफ-सफाई और शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए।