धोई चक्की रोड पर पिकअप लूटकांड का खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार; चप्पल, दवा और साड़ी समेत सामान बरामद
धोई चक्की रोड पर पिकअप लूटकांड का खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार; चप्पल, दवा और साड़ी समेत सामान बरामद
धोई चक्की रोड पर पिकअप लूटकांड का खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार; चप्पल, दवा और साड़ी समेत सामान बरामद
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा। धोई चक्की से सोनकी जाने वाली मुख्य सड़क पर पिकअप लूटकांड का दरभंगा पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 08-09 मार्च 2026 की रात सदर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि धोई चक्की के पास सोनकी जाने वाली मुख्य मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने पिकअप वाहन (BR06GB2407) को रोककर उस पर लदा सामान लूट लिया। पिकअप पर दवा के 10 कार्टन, पंखा के 10 कार्टन, कपड़े के तीन बैग, चप्पल के 19 कार्टन और घरेलू सामान के छह कार्टन लदे थे।
सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की। इस मामले में मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के जारंगडीह निवासी रवि शंकर कुँवर के लिखित आवेदन पर सदर थाना कांड संख्या 90/26 दिनांक 09.03.2026 को धारा 309(4)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने टावर डंप, आसपास के CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कांड में प्रयुक्त पिकअप वाहन (BR07GA5406) को बरामद कर लिया। साथ ही लूटे गए सामान में से 17 बोरा चप्पल, एक कार्टन दवाई, 15 साड़ी, एक चादर और एक पैकेट दुपट्टा भी बरामद किया गया।
पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में महमदपुर घोरघटा थाना फेकला निवासी 21 वर्षीय रवि कुमार, पतौर थाना क्षेत्र के बड़की दाईंग निवासी 25 वर्षीय विवेक यादव तथा सोनकी चौक निवासी 38 वर्षीय धर्मवीर सहनी शामिल हैं।
पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।