लहेरियासराय स्थित महिला थाना को मिली नई कमान, महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता ने योगदान देते हुये संभाला कार्यभार ,महिला सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता,तत्कालीन थानाध्यक्ष लाईन हाजिर।
दस्तक 7मीडिया,दरभंगा /संजय कुमार राय
लहेरियासराय स्थित महिला थाना में लापरवाही के आरोपों के बीच बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के निर्देश पर तत्कालीन महिला थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी को पद से हटाकर पुलिस केंद्र (लाइन हाजिर) भेज दिया गया है। उनके स्थान पर बहादुरपुर थाना की अनुसंधान इकाई में तैनात पुष्पलता कुमारी को महिला थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

