बिरौल में गैस एजेंसियों की मनमानी, होम डिलीवरी बंद, ब्लैक मार्केटिंग की आशंका, आंदोलन की चेतावनी
बिरौल में गैस एजेंसियों की मनमानी, होम डिलीवरी बंद, ब्लैक मार्केटिंग की आशंका, आंदोलन की चेतावनी
बिरौल में गैस एजेंसियों की मनमानी, होम डिलीवरी बंद, ब्लैक मार्केटिंग की आशंका, आंदोलन की चेतावनी
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिरौल अनुमंडल क्षेत्र में गैस उपभोक्ताओं को हो रही भारी असुविधा और गैस सिलेंडरों की संभावित कालाबाजारी को लेकर लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार झा ने अनुमंडल पदाधिकारी शशांक राज से भेंट कर मांग पत्र के माध्यम से सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, बिरौल अनुमंडल के अंतर्गत आने वाली कुछ गैस एजेंसियां जानबूझकर उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सुविधा नहीं दे रही हैं। होम डिलीवरी न होने के कारण आम जनता को गैस सिलेंडरों के लिए वितरण केंद्रों पर घंटों लंबी कतारों और भारी भीड़ का सामना करना पड़ रहा है। आवेदक ने पत्र में यह गंभीर आरोप लगाया गया है कि एजेंसियां जानबूझकर होम डिलीवरी रोक रही हैं ताकि बाद में सिलेंडरों को ऊंचे दामों पर ‘ब्लैक’ में बेचा जा सके। यह न केवल उपभोक्ताओं के साथ अन्याय है बल्कि सरकारी नियमों का भी खुला उल्लंघन है। प्रखंड अध्यक्ष ने अनुमंडल पदाधिकारी से इस मामले की तत्काल जांच कराने और गैस एजेंसियों को नियमित होम डिलीवरी सुनिश्चित करने का निर्देश देने का आग्रह किया है। साथ ही, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
राज कुमार झा ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर होम डिलीवरी की व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू नहीं की गई, तो सभी उपभोक्ता एकजुट होकर गैस एजेंसी संचालकों के खिलाफ उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
लहेरियासराय स्थित महिला थाना को मिली नई कमान, महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता ने योगदान देते हुये संभाला कार्यभार ,महिला सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता,तत्कालीन थानाध्यक्ष लाईन हाजिर।
राष्ट्रीय लोक अदालत में 2191 मामलों का निष्पादन, 6.79 करोड़ रुपये का हुआ सेटलमेंट,”दो कदम तुम चलो, दो कदम हम चलें” : लोक अदालत से शांति का संदेश