दरभंगा के जाले में दो स्कॉर्पियो लूट एवं रंगदारी मांगने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज , एक गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा/विजय ठाकुर
जिले के जाले थाना क्षेत्र से दो स्कॉर्पियो लूटने और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घटना 7 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे की है। पीड़ित गाड़ी मालिक संजीव राज ने बताया कि उनके भाई अंकित राज अपने दोस्तों के साथ दो स्कॉर्पियो गाड़ियों से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए भिरहाटोल निस्ता से राढ़ी गांव पहुंचे थे। पोखर के पास गाड़ियां खड़ी कर वे लोग बातचीत कर रहे थे, तभी गांव के ही राकेश यादव उर्फ भुल्ला यादव, मदन यादव (वेल्डिंग मिस्त्री) और उनके पांच–सात सहयोगी नशे की हालत में वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।
