बहेड़ा थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान अवैध हथियार लहराने एवं रंगदारी मांगने के मामले में दरभंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 01 देशी पिस्टल बरामद

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बहेड़ा थानाध्यक्ष को मोतीपुर चौक से गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बहेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सहनी टोला में सुरेश सहनी की पुत्री के विवाह समारोह के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा भीड़ के बीच अवैध हथियार लहराया जा रहा है तथा पिस्टल के बल पर रंगदारी की मांग की जा रही है।
सूचना के अनुसार उक्त व्यक्ति की पहचान अभिषेक झा उर्फ टुनटुन झा, पिता– इन्द्र कुमार झा, निवासी– मोतीपुर, थाना– बहेड़ा, जिला– दरभंगा के रूप में हुई।
प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध हथियार रखने एवं रंगदारी मांगने के आरोप में बहेड़ा थाना कांड सं० 157/26, दिनांक 12.03.2026, धारा 308(5) BNS एवं 25(1)A आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
वरीय पुलिस पदाधिकारियों को सूचित करते हुए बहेड़ा थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी रात्रि अभियुक्त के घर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान अभियुक्त के घर से 01 देशी पिस्टल बरामद किया गया।
अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।