अमता गांव में स्वास्थ्य शिविर, विधायक विनय चौधरी ने किया चश्मा वितरण
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बहेड़ी प्रखंड के अमता गांव में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से स्वास्थ्य शिविर एवं चश्मा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बेनीपुर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने किया।

