बहेड़ी में सड़क का लोकार्पण, विधायक प्रो. कुमार चौधरी बोले-नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार का विकास संभव

दस्तक 7मीडिया /गुड्डू राज 

बहेड़ी के विधायक प्रोफेसर कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री Nitish Kumar के कुशल नेतृत्व में ही राज्य का समग्र विकास संभव है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने दो दशक के शासनकाल में आम जनता का दिल जीता है और आज भी पहले से अधिक ऊर्जा के साथ बिहार के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं।

विधायक शुक्रवार को बहेड़ी प्रखंड के हावीडीह मध्य पंचायत अंतर्गत हावीडीह महादलित टोला में सामुदायिक भवन एवं प्राथमिक विद्यालय आधारपुर के निकट रामनारायण मंडल के घर से शलहेश स्थान तक मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत अपने ऐच्छिक कोष से निर्मित नई सड़क के लोकार्पण कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि विरोधियों के पास अब बोलने के लिए कुछ नहीं बचा है, इसलिए वे अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री इन दिनों “समृद्ध यात्रा” के माध्यम से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर विकास योजनाओं की समीक्षा और जन समस्याओं के समाधान का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले चार दिनों से मुख्यमंत्री सीमांचल क्षेत्र के दौरे पर हैं और वहां विकास योजनाओं की सौगात दे रहे हैं।

विधायक ने कहा कि बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी आधारभूत संरचनाओं को मजबूत किया गया है। अब राज्य में उद्योगों के विस्तार और लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने पर तेजी से काम हो रहा है। सरकार ने इस पंचवर्षीय में एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए विभिन्न विभागों में रिक्तियों के अनुसार बहाली की प्रक्रिया चल रही है। वर्तमान में 45 हजार से अधिक शिक्षकों की बहाली के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग में भी नियुक्ति प्रक्रिया जारी है।

इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री के पुत्र Nishant Kumar के जदयू परिवार में सक्रिय भूमिका निभाने का स्वागत करते हुए कहा कि वे एक सुलझे और प्रगतिशील व्यक्तित्व हैं, जिनके मार्गदर्शन में जदयू का संगठन और मजबूत होगा तथा मुख्यमंत्री के सपनों के अनुरूप बिहार का विकास होगा।

विधायक ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बिहार और केंद्र में एनडीए की डबल इंजन सरकार है और यही सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ा रही है।

कार्यक्रम में युवा जदयू जिलाध्यक्ष राम शंकर सिंह, मनीष कुमार, अंकित झा, सुनील कुमार सिंह, राघवेंद्र प्रसाद, इंद्रलाल देव, अशोक सिंह, निखिल रॉय, बिंदेशर मांझी, भुट्टू मांझी, प्रकाश झा, तेज नारायण झा, महाकांत झा, जीवछ राम, मनचून पासवान, उमेश राम, रतिकांत सदा, कारी पासवान, भीखन मांझी, नटवर झा, सौरभ झा सहित अन्य जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।