ईद और रामनवमी को लेकर वाजितपुर थाना में शांति समिति की बैठक
ईद और रामनवमी को लेकर वाजितपुर थाना में शांति समिति की बैठक
ईद और रामनवमी को लेकर वाजितपुर थाना में शांति समिति की बैठक
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आगामी ईद एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शुक्रवार को वाजितपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जतुका में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता वाजितपुर थानाध्यक्ष ने की, जिसमें शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान सभी से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की गई।
बैठक में स्पष्ट रूप से बताया गया कि पर्व के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, घटना या अफवाह की सूचना तत्काल थाना को देने का निर्देश दिया गया।
पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में आम लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है। बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया।