दरभंगा में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर 54 शिकायतें, जिला प्रशासन ने दिया त्वरित कार्रवाई का निर्देश 

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

एल.पी.जी गैस की आपूर्ति में हो रही परेशानी को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन शाखा द्वारा संचालित नियंत्रण कक्ष में शुक्रवार को कुल 54 शिकायतें प्राप्त हुईं।

नियंत्रण कक्ष में प्राप्त सभी शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए प्रतिनियुक्त कर्मियों ने संबंधित मार्केटिंग अफसर (MO) को अग्रेतर कार्रवाई के लिए भेज दिया है, ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं का जल्द समाधान किया जा सके।

जिला प्रशासन ने बताया कि गैस आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06272-245055 जारी किया गया है, जिस पर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

प्राप्त शिकायतों में विभिन्न प्रखंडों से शिकायतें इस प्रकार हैं
दरभंगा सदर : 23, बहादुरपुर : 19, बिरौल : 7, घनश्यामपुर  1 ,सिंहवाड़ा : 2,तारडीह : 2, मनीगाछी : 1, बेनीपुर : 1, जाले : 1,हनुमाननगर : 1, हायाघाट : 1

जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारु किया जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।