जनता दरबार में डीएम ने सुनीं 30 से अधिक लोगों की समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान
जनता दरबार में डीएम ने सुनीं 30 से अधिक लोगों की समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान
जनता दरबार में डीएम ने सुनीं 30 से अधिक लोगों की समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जनता दरबार आयोजित कर विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में 30 से अधिक परिवादी पहुंचे, जिनमें 25 ने ऑनलाइन और 5 ने ऑफलाइन आवेदन दिया।
भू-अर्जन, ग्रामीण विकास, खाद्य एवं उपभोक्ता, आपदा प्रबंधन, परिवहन, पंचायती राज, शिक्षा, पशु एवं मत्स्य तथा समाज कल्याण विभाग से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। डीएम ने आधे से अधिक मामलों का मौके पर ही समाधान कराया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को जांच कर शीघ्र निपटाने का निर्देश दिया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा आवेदकों को प्रगति की जानकारी दी जाए।