दरभंगा के सुपौल बाजार में सजेगा 43वां ‘कबीर संत सम्मेलन,श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

मानवता और सद्भाव का संदेश देने वाले महान संत कबीर दास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बिरौल के सुपौल बाजार स्थित सद्गुरु कबीर विद्यापीठ में भव्य संत सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इस वर्ष यह संस्थान का 43वां वार्षिक आयोजन है। यह दो दिवसीय सम्मेलन 16 मार्च 2026 (सोमवार) और 17 मार्च 2026 (मंगलवार) को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सोमवार शाम 4:00 बजे से शुरू होकर मंगलवार शाम 4:00 बजे तक निरंतर चलेगा। कबीर संत सम्मेलन कार्यक्रम सुपौल बाजार पुराना थाना चौक स्थित
कबीर विद्यापीठ परिसर में आयोजित किया जाएगा। मालूम हो कि संस्थान की स्थापना वर्ष 1979 में हुई थी, और तब से यह लगातार आध्यात्मिक और सामाजिक चेतना का केंद्र बना हुआ है।
आयोजन समिति (सद्गुरु कबीर विद्यापीठ) की ओर से सभी श्रद्धालुओं को इस सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन के सफल संचालन के लिए विद्यापीठ के अध्यक्ष और सचिव द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इस पुरे कार्यक्रम की जानकारी समाज सेवी डॉ शशि भूषण महतो,और कबीर विद्यापीठ के अध्यक्ष श्रवण नायक ने दी।