दरभंगा पुलिस में महिला थानाध्यक्ष समेत आठ पुलिस पदाधिकारी इधर से उधर यानि कई थानाध्यक्ष व इंस्पेक्टरों का तबादला,महिला थानाध्यक्ष बनी पुअनि पुष्पलता।
दरभंगा पुलिस में महिला थानाध्यक्ष समेत आठ पुलिस पदाधिकारी इधर से उधर यानि कई थानाध्यक्ष व इंस्पेक्टरों का तबादला,महिला थानाध्यक्ष बनी पुअनि पुष्पलता।
दरभंगा पुलिस में महिला थानाध्यक्ष समेत आठ पुलिस पदाधिकारी इधर से उधर यानि थानाध्यक्ष व इंस्पेक्टरों का तबादला,महिला थानाध्यक्ष बनी पुअनि पुष्पलता।
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेडडी जला रेडडी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से कई पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थाना और इकाइयों में कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जारी सूची के अनुसार पुलिस निरीक्षक श्वेता पोद्दार, जो अब तक सदर अंचल पुलिस निरीक्षक के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें अनुसंधान इकाई साइबर थाना में पदस्थापित किया गया है। वहीं सदर थाना के पर्यवेक्षी पदाधिकारी कुमार गौरव को भी साइबर थाना की अनुसंधान इकाई में भेजा गया है। एससी/एसटी थाना के थानाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद चौपाल को भी साइबर थाना की अनुसंधान इकाई में नई जिम्मेदारी दी गई है।
महिला थाना की थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी को पुलिस केंद्र दरभंगा में पदस्थापित किया गया है। वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दरभंगा में विधि-व्यवस्था शाखा के प्रभारी रहे पुलिस निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार को सदर अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है।
इसके अलावा साइबर थाना अनुसंधान इकाई में कार्यरत पुलिस निरीक्षक नवीन कुमार को सदर थाना का पर्यवेक्षी पदाधिकारी बनाया गया है। बहेड़ी थाना की अनुसंधान इकाई में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार रजक को एससी/एसटी थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बहादुरपुर थाना की अनुसंधान इकाई में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक पुष्पलता कुमारी को महिला थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।