एनडीपीएस मामलों की जांच को लेकर पटना में प्रशिक्षण, बिहार के अधिकारियों को दी गई विशेष जानकारी
एनडीपीएस मामलों की जांच को लेकर पटना में प्रशिक्षण, बिहार के अधिकारियों को दी गई विशेष जानकारी
एनडीपीएस मामलों की जांच को लेकर पटना में प्रशिक्षण, बिहार के अधिकारियों को दी गई विशेष जानकारी
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
एनडीपीएस मामलों की प्रभावी जांच और मादक पदार्थ नियंत्रण से जुड़े तंत्र को मजबूत बनाने के उद्देश्य से NACIN पटना में एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण NCB पटना और मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार (P&SNCB) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण सत्र में डॉ. अमित कुमार जैन, एडीजीपी (P&SNCB) बिहार, श्रीमती दीप्ति जयराज, एडीजी NACIN पटना, रविशंकर जोशी, जोनल डायरेक्टर NCB पटना तथा राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक (P&SNCB) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस दौरान बिहार के विभिन्न जिलों से आए मद्यनिषेध एवं जिला नारकोटिक्स कंट्रोल सेल के अधिकारियों को NDPS अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही NCB एवं अन्य एजेंसियों के पोर्टल जैसे NCORD, SIMS, MANAS और NIDAAN के उपयोग, NDPS मामलों में वित्तीय जांच की प्रक्रिया तथा मालखाना में केस प्रॉपर्टी और सैंपल के सुरक्षित प्रबंधन से संबंधित विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण से मादक पदार्थों से जुड़े मामलों की जांच और समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।