कोर्ट में मामला लंबित, फिर भी जमीन पर कब्जे की कोशिश; महिला ने थाने में दी शिकायत
कोर्ट में मामला लंबित, फिर भी जमीन पर कब्जे की कोशिश; महिला ने थाने में दी शिकायत
कोर्ट में मामला लंबित, फिर भी जमीन पर कब्जे की कोशिश; महिला ने थाने में दी शिकायत
दस्तक7मिडिया, गौड़ा बौराम, दरभंगा।
प्रखंड क्षेत्र के घनश्यामपुर थाना के महुवार गांव में न्यायालय में मामला लंबित रहने के बावजूद जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित महिला ने घनश्यामपुर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और न्याय की गुहार लगाई है।
मिली जानकारी के अनुसार, महुवार गांव निवासी रंजू देवी ने थाना पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनकी पुश्तैनी जमीन गांव में स्थित है, जिस पर वर्तमान में बिरौल स्थित न्यायालय में मामला विचाराधीन है। इसके बावजूद गांव के ही देवानंद झा, शंभू झा और दिलीप झा पर 23 फरवरी 2025 को जबरन जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपितों ने संगठित रूप से जमीन की जोताई कर घेराबंदी करने का प्रयास किया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।आवेदन में महिला ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर अवैध कब्जा रोकने और अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा मुहैया करने की मांग की है।
घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला का आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।