दर्दनाक हादसा: स्टेशन से दोस्त को छोड़कर लौट रहे युवक की मौत
दर्दनाक हादसा: स्टेशन से दोस्त को छोड़कर लौट रहे युवक की मौत
दर्दनाक हादसा: स्टेशन से दोस्त को छोड़कर लौट रहे युवक की मौत
दस्तक 7मीडिया /डीएमसीएच से अफजल खान की रिपोर्ट
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कई गांव निवासी आशीष पासवान (22), पिता विष्णु पासवान के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि आशीष अपने एक दोस्त को स्टेशन छोड़ने गया था। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे वह बाइक से घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान विरौल गांव (कड़ी गांव के पास) के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
परिजनों ने बताया कि आशीष की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी और वही घर का मुख्य कमाने वाला था। वह तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। परिवार के अनुसार आशीष किसी भी प्रकार का नशा नहीं करता था।
इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।