वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया बहादुरपुर थाना का औचक निरीक्षण, रिकॉर्ड अपडेट रखने का निर्देश
वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया बहादुरपुर थाना का औचक निरीक्षण, रिकॉर्ड अपडेट रखने का निर्देश
वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया बहादुरपुर थाना का औचक निरीक्षण, रिकॉर्ड अपडेट रखने का निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने 12 मार्च 2026 को बहादुरपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न पंजी एवं लंबित मामलों की समीक्षा की गई। कुछ पंजी अद्यतन नहीं पाए जाने पर संबंधित प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा गया तथा थानाध्यक्ष को चेतावनी दी गई। साथ ही लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, समन-वारंट की समय पर तामिला, विधि-व्यवस्था संधारण और आगामी ईद व रामनवमी पर्व को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।