गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में
गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में
गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जिले के सदर, बेनीपुर और बिरौल अनुमंडल पदाधिकारियों को गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों के विक्रेताओं पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया है। 10 मार्च, 2026 को जारी इस पत्र में अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए गए हैं। जिसमें अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में एलपीजी गैस और पेट्रोलियम पदार्थों के विक्रेताओं पर निरंतर नजर रखें और समय-समय पर औचक निरीक्षणप सुनिश्चित करें। यहां बता दें कि प्रशासन को आशंका है कि आपूर्ति में कमी का लाभ उठाकर असमाजिक तत्वों द्वारा गैस सिलेंडर और पेट्रोलियम पदार्थों की जमाखोरी और कालाबाजारी की जा सकती है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी, दरभंगा को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिया गया है। दुसरी ओर घरेलू गैस उपभोक्ताओं का आरोप है कि जब बिरौल के सुपौल बाजार अवस्थित इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम में पर्याप्त मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध है तो ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद भी वितरण केंद्र के संचालक द्वारा गैस सिलेंडर तीसरे दिन भी वितरण नहीं कराया गया है।