तेज रफ़्तार का शिकार हुआ कलिगांव का आशीष , बाइक दुर्घटना में हुई मौत

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /

स्थानीय थाना क्षेत्र के कलिगांव बिरौल पथ पर तेज रफ़्तार से आ रही यामहा बाइक का संतुलन बिगड़ने पर सड़क किनारे खड़े पेड़ में ठोकर मार दी घटना में बाइक चला रहे कलिगांव पंचायत के वार्ड आठ निवासी विष्णु पासवान के पुत्र आशीष पासवान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए मौके पर पहुंचे सिंहवाड़ा थाना अध्यक्ष बसंत कुमार ने उसे स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।