एलपीजी गैस आपूर्ति में हो रही परेशानी को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष का गठन, इस नंबर पर दर्ज कराएं शिकायत
एलपीजी गैस आपूर्ति में हो रही परेशानी को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष का गठन, इस नंबर पर दर्ज कराएं शिकायत
एलपीजी गैस आपूर्ति में हो रही परेशानी को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष का गठन, इस नंबर पर दर्ज कराएं शिकायत
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा
जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति में आम नागरिकों को हो रही कठिनाइयों को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गैस एजेंसियों के कार्यों की निगरानी के लिए वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करते हुए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर दी गई है।
जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिला आपदा प्रबंधन शाखा, दरभंगा में जिला नियंत्रण कक्ष को सक्रिय कर दिया गया है। इस नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 06272-245055 निर्धारित किया गया है, जिस पर जिले के नागरिक एलपीजी गैस की आपूर्ति से जुड़ी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की आपूर्ति में देरी, एजेंसी की लापरवाही या किसी अन्य प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो वे सीधे नियंत्रण कक्ष के नंबर पर संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन का कहना है कि नियंत्रण कक्ष के माध्यम से गैस आपूर्ति व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके और किसी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई हो सके। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी परेशानी की सूचना नियंत्रण कक्ष को अवश्य दें, ताकि उसका शीघ्र समाधान किया जा सके।