दरभंगा में सिविल कोर्ट परिचारी भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 15 मार्च को 31 केंद्रों पर होगी परीक्षा
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
सिविल कोर्ट में परिचारी पद पर नियुक्ति के लिए आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षा को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए समाहरणालय स्थित प्रेक्षागृह में केंद्राधीक्षकों, स्टैटिक दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को विस्तृत ब्रीफिंग दी गई।

