दरभंगा में रोजगार का मौका: 13 से 20 मार्च तक विभिन्न प्रखंडों में जॉब कैंप का आयोजन
दरभंगा में रोजगार का मौका: 13 से 20 मार्च तक विभिन्न प्रखंडों में जॉब कैंप का आयोजन
दरभंगा में रोजगार का मौका: 13 से 20 मार्च तक विभिन्न प्रखंडों में जॉब कैंप का आयोजन
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों में जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। सहायक निदेशक (नियोजन) ने बताया कि निजी कंपनियों द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 13 मार्च से 20 मार्च तक अलग-अलग स्थानों पर साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि Paytm Services Pvt. Ltd. द्वारा 13 मार्च को बहेड़ी (SDC) KYP Center वेदांता इंस्टीट्यूट, कर्पूरी चौक में, 17 मार्च को बिरौल (BSDC) KYP Center, 18 मार्च को बिरौल (SDC) KYP Center तथा 19 मार्च को बेनीपुर (SDC) KYP Center में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक जॉब कैंप आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में Field Sales Executive एवं Senior Field Sales Executive के कुल 50 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार होगा। इसमें 12वीं, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को 16,666 से 21,000 रुपये (CTC) वेतन के साथ मेडिकल सुविधा, बीमा तथा मासिक इंसेंटिव दिया जाएगा।
इसी क्रम में Abacus Corporate Pvt. Ltd. द्वारा 17 मार्च को M2S KYP Center, के.एम. टैंक, बहादुरपुर (लहेरियासराय), 18 मार्च को केवटी प्रखंड, 19 मार्च को जाले (SDC) KYP Center तथा 20 मार्च को तारडीह (SDC) KYP Center में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में Machine Operator, Picker, Packer एवं Quality Associate के कुल 100 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 11,000 से 18,000 रुपये (CTC) वेतन के साथ EPF, ESIC, कैंटीन, ड्रेस एवं परिवहन जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।
सहायक निदेशक ने बताया कि दोनों कंपनियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को दरभंगा में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जॉब कैंप में पहुंचकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं।
उन्होंने कहा कि जॉब कैंप में भाग लेने के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर स्वयं या नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थी अपने साथ बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पांच रंगीन फोटो तथा अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति अवश्य लाएं।