तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दस्तक 7मीडिया /अफजल खान
तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से एक 6 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बुधवार देर रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है।
मृतक की पहचान अनुज कुमार (6 वर्ष) के रूप में हुई है। वह बहेड़ा थाना क्षेत्र के दुखराम वार्ड नंबर 10 निवासी अशोक पासवान का पुत्र था। बताया जाता है कि परिवार के सभी लोग एक शादी समारोह में भोज खाकर भट्ठा की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कड़ियाही टोल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बच्चे को जोरदार ठोकर मार दी।
हादसे के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल बच्चे को आनन-फानन में बेनीपुर अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
परिजनों ने बताया कि घर लौटते समय बच्चा थोड़ा पीछे रह गया था। इसी दौरान एक राहगीर ने आकर सूचना दी कि बच्चे को पीछे से किसी वाहन ने ठोकर मार दी।

