मधुबनी :शादी में जा रहे दो युवकों को मारी गोली, एक के हाथ में तो दूसरे के कमर में लगी गोली
दस्तक 7मीडिया /अफजल खान
मधुबनी जिला के बिस्फी थाना क्षेत्र में बीती रात शादी समारोह में जा रहे दो युवकों को बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 और बिस्फी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों के अनुसार एक युवक के हाथ में जबकि दूसरे के कमर में गोली लगी है। दोनों का इलाज चल रहा है।
घटना के संबंध में घायल युवक रविंद्र सहनी ने बताया कि वह अपने दोस्त आदित्य के साथ एक शादी समारोह में जा रहा था। इसी दौरान सहदुल्लाहपुर चौक के पास दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें घेर लिया और मोबाइल व पैसे छीनने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली उसके हाथ को चीरते हुए उसके दोस्त की कमर में जा लगी।
