लहेरियासराय थाना की बड़ी कार्रवाई, नशेड़ियों के खिलाफ छापामारी में पांच गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

जिले में नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में लहेरियासराय थाना पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान चलाते हुए नशेड़ियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान पांच लोगों को नशे की हालत में पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुभाष झा (पिता– सुनील कुमार झा, निवासी– मुरेठा, थाना जाले), रौशन कुमार झा (पिता– रामबाबू झा, निवासी– बलभद्रपुर, थाना लहेरियासराय), कमलेश साहू (पिता– लक्ष्मी साहू, निवासी– विचला टोला खराजपुर, थाना बहादुरपुर), विक्रम कुमार साह (पिता– गरीब लाल साह, निवासी– रतनपुर, थाना एपीएम) तथा संजय पासवान (पिता– सत्यनारायण पासवान, निवासी– रामनगर, थाना बहादुरपुर) शामिल हैं।थानाध्यक्ष अमित कुमार ने इसकी पुष्टि की हे।

पुलिस ने सभी अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशाखोरी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, ताकि समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।