सेद नगर में गैस एजेंसी पर उमड़ी भीड़, सड़क जाम के बाद पुलिस ने संभाली स्थिति

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /गुड्डूराज 

सेदनगर स्थित एचपी गैस एजेंसी के सामने गुरुवार को उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पिछले तीन दिनों से गैस लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लग रही थी। इसी बीच आज सुबह उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया और आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना सहित वरीय पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। निर्देश मिलते ही लहेरियासराय और बहादुरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

दरअसल, गैस एजेंसी के सामने ही सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है, जहां पाइलिंग का काम जारी है। एक ओर गैस लेने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ और दूसरी ओर सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण यातायात बाधित हो गया, जिससे जाम की स्थिति बन गई और लोग उत्तेजित हो उठे।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इस दौरान मौके पर डीसीएलआर भी मौजूद रहे और व्यवस्था को सामान्य कराने में सहयोग किया।

बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुन्जय कुमार ने बताया कि सड़क जाम नहीं किया गया हे ,गेस एजेंसी पर गेस लेने वालों की भीड़ हे वहीं दूसरी और सड़कों पर निर्माण कार्य चल रहा हे जिस कारण भीड़ लग रही हे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस की कोई किल्लत नहीं है। उपभोक्ताओं को व्यवस्थित तरीके से गैस वितरण किया जाएगा और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है,इस दौरान भीड़ लगाने से परहेज किया जाना चाहिये !