दरभंगा, बिरौल में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
दरभंगा, बिरौल में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
दरभंगा, बिरौल में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड की टीम ने बिरौल शहरी क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस छापेमारी के दौरान दो उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया है, जिसके बाद विभाग ने उनके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कनीय विद्युत अभियंता सौरभ कुमार के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने बिरौल शहरी प्रशाखा के अंतर्गत विभिन्न परिसरों की जांच की। इस टीम में सरोज कुमार पंडित, शमशाद अहमद और मो० शहाबुद्दीन शामिल थे।
छापेमारी दल ने निरीक्षण में प्रवीण प्रधान (सुपौल, हाट गाछी) के दुकान में पाया गया कि इनका व्यावसायिक मीटर रिचार्ज न होने के कारण बंद था, लेकिन ये अपने घरेलू मीटर से अवैध रूप से व्यावसायिक परिसर में बिजली जला रहे थे। इससे विभाग को 12,059 रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। इसके बाद छापेमारी दल ने गीता देवी (सुपौल, हाट गाछी) के घर का निरीक्षण किया,इनके परिसर में भी घरेलू मीटर से व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। विभाग ने इनके ऊपर कुल 11,215 रुपये का जुर्माना और बकाया राशि का निर्धारण किया है। कनीय अभियंता सौरभ कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से इन दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 एवं 138 के तहत बिरौल थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा।
पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।