पलवा गांव में देर रात आग, दो बकरियां जलकर राख, भैंस गंभीर रूप से झुलसी
पलवा गांव में देर रात आग, दो बकरियां जलकर राख, भैंस गंभीर रूप से झुलसी
पलवा गांव में देर रात आग, दो बकरियां जलकर राख, भैंस गंभीर रूप से झुलसी
दस्तक7मिडिया, गौड़ा बौराम, दरभंगा।
मानसरा पंचायत के पलवा गांव के 14 नंबर वार्ड में रविवार देर रात करीब 3 बजे अचानक आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। यह आग सायरा खातून के घर में लगी, जिसमें दो बकरियां जलकर राख हो गईं तथा एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक पशुओं को बचाया नहीं जा सका।
घटना की सूचना बड़गांव थाना अध्यक्ष को दी गई। साथ ही गौड़ा बौराम प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी मयंक मिहिर को भी इस घटना की जानकारी दी गई है। इस घटना से पीड़ित परिवार को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है