दरभंगा पुलिस के विभिन्न थाना द्वारा की गई  कार्रवाई में कई गिरफ्तार 

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

दरभंगा पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान कई मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी के आधार पर अमलेन्द्र चौधरी (पिता–स्व. यमुना प्रसाद चौधरी), निवासी ग्राम व थाना नेहरा, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई नेहरा थाना द्वारा की गई।
दिनांक 09.03.2026 को तिलकेश्वर थाना कांड संख्या 144/25 धारा 109(1) BNS के प्राथमिकी अभियुक्त सिकंदर यादव (पिता–रास बिहारी यादव), निवासी भुईधर थाना लरझाघाट, जिला समस्तीपुर को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई तिलकेश्वर थाना द्वारा की गई।
गुप्त सूचना के आधार पर कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम झाझरा चौक से कुंदन यादव (पिता–गुलाब यादव) तथा लाट बाबू कुमार उर्फ माइकल (पिता–शिव यादव), दोनों निवासी शनिचरा घाट थाना बिथान, जिला समस्तीपुर को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा गोली, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।
अश्लील वीडियो/फोटो प्रसारित करने के आरोप में साइबर थाना कांड संख्या 17/26 के अभियुक्त सुजीत शर्मा (पिता–लोटन शर्मा), निवासी लहता थाना मनीगाछी तथा साइबर थाना कांड संख्या 18/26 के प्राथमिक अभियुक्त कमलेश महतो (पिता–योगेंद्र महतो), निवासी कोकरहा थाना सकतपुर, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई साइबर थाना द्वारा की गई।
दिनांक 09.03.2026 को घनश्यामपुर थाना कांड संख्या 367/25 धारा 20/22 NDPS Act के प्राथमिक अभियुक्त मो. इम्तियाज (पिता–उमर फारूख), निवासी पिरौली थाना अलीनगर, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई घनश्यामपुर थाना द्वारा की गई।