CCTNS व IT एक्ट कार्यों की समीक्षा, एसएसपी ने दिए जरूरी निर्देश
CCTNS व IT एक्ट कार्यों की समीक्षा, एसएसपी ने दिए जरूरी निर्देश
CCTNS व IT एक्ट कार्यों की समीक्षा, एसएसपी ने दिए जरूरी निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा ने अपने कार्यालय के सभा कक्ष में जिले के सभी थानों के CCTNS प्रभारी एवं कर्मियों के साथ फरवरी 2026 माह के कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में स्टेशन डायरी, प्राथमिकी रिपोर्ट सहित सभी दस्तावेजों की CCTNS में रियल टाइम एंट्री करने, ई-साक्ष्य ऐप पर कांड से जुड़े फोटो-वीडियो अपलोड करने, पुराने मामलों की केस डायरी को वर्षवार अपलोड करने तथा 24 घंटे के भीतर प्राथमिकी व गिरफ्तारी मेमो को SCRB पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया।
इसके साथ ही ई-समन, CriMAC के माध्यम से जीरो FIR को अन्य राज्यों में भेजने, आरोप पत्र/अंतिम प्रपत्र को CCTNS में अपलोड करने तथा CRiMAC व ICJS पोर्टल पर प्रतिदिन लॉगिन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।