आयुक्त की जन-सुनवाई में उठे वेतन व जन वितरण प्रणाली के मुद्दे,आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक आवेदनों को गंभीरता पूर्वक लेकर करें निष्पादन

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
आयुक्त कार्यालय में सोमवार को आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमंडलीय सभागार में जन-सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों की समस्याओं की सुनवाई की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जन-सुनवाई के दौरान जन वितरण प्रणाली, वेतन, वेतन वृद्धि समेत आमजन से जुड़े कई मामलों को रखा गया। आयुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए।
सुनवाई के दौरान आवेदक कन्हैया झा ने बताया कि वे लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल में नलकूप मिस्त्री के पद पर कार्यरत थे और उनका वेतन व वेतन वृद्धि का भुगतान अभी तक लंबित है। इस पर आयुक्त ने संबंधित अधिकारी को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
आयुक्त ने यह भी कहा कि जन-सुनवाई में प्राप्त मामलों की नियमित समीक्षा की जाए और प्रगति प्रतिवेदन समय-समय पर प्रस्तुत किया जाए, ताकि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन हो सके।
उन्होंने बताया कि आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालयों में संबंधित पदाधिकारी अपने कक्ष में उपस्थित रहकर जन-सुनवाई करते हैं।