दरभंगा पुलिस की कार्रवाई: एक ही दिन में कई वारंटी गिरफ्तार, अवैध शराब भी बरामद

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

जिले में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के लिए दरभंगा पुलिस ने व्यापक कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों में कई वारंटियों को गिरफ्तार किया तथा अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया।

मनिगाछी थाना द्वारा माननीय न्यायालय से निर्गत इश्तिहार वारंटी अनुज झा (पिता–किशोर झा), ग्राम मकरंदा के घर विधिवत इश्तिहार चिपकाया गया। इसके साथ ही NBW वारंटी मुकेश कुमार दास, महेश कुमार दास (दोनों पिता–स्व. उत्तम लाल दास, ग्राम कठरा) एवं शुभेश्वर यादव (पिता–स्व. श्री राम यादव, ग्राम फुलवन) तथा इश्तिहार वारंटी सुजीत कुमार साहू (पिता–रामप्रीत साहू, ग्राम ब्रह्मपुर) को गिरफ्तार किया गया।
इसके अतिरिक्त इश्तिहार वारंटी विनोद सहनी (पिता–उपेंद्र सहनी, ग्राम मकरंदा) के घर भी विधिवत इश्तिहार चिपकाया गया।

बिरौल थाना कांड संख्या 266/25 के प्राथमिकी अभियुक्त कुंदन कुमार झा (पिता–मणिकांत झा) और दीपक कुमार सिंह (पिता–पवन सिंह) तथा बिरौल थाना कांड संख्या 31/26 के अभियुक्त सुरेश साहू (पिता–कलर साहू, ग्राम तरवाहा) को गिरफ्तार किया गया।

नेहरा थाना ने शराब सेवन के आरोप में राम शकल यादव (पिता–जगदीश यादव, ग्राम चक्का) को गिरफ्तार किया।

अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जमालपुर थाना ने ग्राम जैक्सो से 04 लीटर देशी शराब बरामद करते हुए लालन महतो (पिता–जीवछ महतो) को गिरफ्तार किया।

नगर थाना ने NBW वारंटी भोलू कुमार राम (पिता–गजेंद्र राम उर्फ राजेंद्र राम, लालबाग) को गिरफ्तार किया।

जाले थाना ने NBW वारंटी नितेश कुमार सिंह उर्फ लड्डू सिंह (पिता–राम नरेश सिंह उर्फ सुखल सिंह, जोगियारा) को गिरफ्तार किया।

सकतपुर थाना ने NBW वारंटी महेश कामती (पिता–स्व. घुरण कामती) और बलराम चौधरी (पिता–कृतनारायण चौधरी, ग्राम कनकपुर) को गिरफ्तार किया।

सोनकी थाना ने NBW वारंटी चंदन सहनी (पिता–रामदेव सहनी, सोनकी) और मोती सहनी (पिता–महिम सहनी, वासुदेवपुर चकदाहा) को गिरफ्तार किया।

सिंहवाड़ा थाना ने NBW वारंटी सुनील चौपाल और संजीत चौपाल (दोनों पिता–स्व. रामखेलावन चौपाल, ग्राम भवानीपुर) को गिरफ्तार किया।

हायाघाट थाना ने NBW वारंटी रामसुभग झा (पिता–स्व. लक्ष्मी कांत झा, ग्राम पौराम) को गिरफ्तार किया।

बहादुरपुर थाना ने माननीय न्यायालय से निर्गत वारंटी के तहत मोहम्मद इरशाद, रघुनाथ महतो, दिनेश महतो, संतोष महतो एवं शंकर महतो (सभी निवासी नवटोलिया, एकमी घाट, ओझौल) को गिरफ्तार किया।

पतोर थाना कांड संख्या- 76/25, 85/25 एवं 86/25 तीनों में वांछित अभियुक्त गणेश शाह पिता चांनौ साह ग्राम+थाना- दलसिंहसराय, जिला- समस्तीपुर को दरभंगा पुलिस ने दलसिंहसराय से किया गिरफ्तार।