ट्यूलिप येलो में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का पहला भव्य आयोजन

दस्तक7मिडिया,आर के जायसवाल,गुरुग्राम।

शहर की ट्यूलिप येलो सोसायटी में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोसायटी की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रमों के माध्यम से इस दिन को उत्साहपूर्वक मनाया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए कई गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और महिलाओं के योगदान व सशक्तिकरण पर भी प्रकाश डाला गया। सोसायटी के निवासियों और आयोजकों ने कहा कि महिला दिवस का उद्देश्य समाज में महिलाओं के सम्मान, समानता और उनके योगदान को रेखांकित करना है। इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं को प्रोत्साहित करने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का प्रयास किया गया।