सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष के विरुद्ध एसएसपी को मिला आवेदन ,थानाध्यक्ष पर लूटपाट समेत डकैती करने का आरोप ?कहीं पुलिस पर दबाव बनाने की साजिश तो नहीं ?
सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष के विरुद्ध एसएसपी को मिला आवेदन ,थानाध्यक्ष पर लूटपाट समेत डकैती करने का आरोप ?कहीं पुलिस पर दबाव बनाने की साजिश तो नहीं ?
दरभंगा /संजय कुमार राय
एक अजीबोगरीब मामला सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र से आया हैं। मामला ऐसा कि आप सुनकर दंग रह जाएंगे।
दरअसल सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी संतोष कुमार झा के पुत्र पंकज कुमार ने सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष के विरुद्ध एसएसपी को आवेदन दिया हैं और आवेदन के कॉपी का रिसीविंग भी प्राप्त किया हैं। पंकज ने दिये आवेदन मे कहा हैं कि उसके घर मे रात के करीब दो बजे सिंहवाड़ा थाना के थानाध्यक्ष मुकेश मंडल ,चौकीदार चितरंजन ठाकुर ,लालपुर गांव के राधेश्याम मिश्र सहित 18से 20पुलिसकर्मी हरबे हथियार से लैस होकर रात के अंधेरे मे दीवाल फांदकर घर मे घुस गये आलमारी का ताला खोल रहें थे इसी बीच परिवार के लोंगों की नींद खुली।पंकज ने आवेदन मे कहा हैं कि जब मेरे पिताजी ने थानाध्यक्ष से कहा कि आप इस तरह घर मे कैसे घुस आयें ,फिर क्या था मुझे और मेरे पिताजी को गाली देते हुये पिस्टल सटा दिया और कहा कि बोलोगे तो ऊपर पहुंचा देंगे। पंकज ने आरोप लगाया हैं कि इसके बाद चितरंजन ठाकुर समेत दस बारह पुलिस कर्मी जबरन आलमारी का ताला तोड़कर तीन भर से अधिक का सोने का जेवर सहित कुछ चांदी एवं बाल्टी मे रखें 35हजार रुपये अपने साथ थैला मे रख लिये। उसने कहा कि जब हम चिल्लाने का प्रयास किये तो थानाध्यक्ष ने थप्पड़ मारते हुये मोबाईल छीन लिया जिसका कीमत 12हजार रुपया हैं।
उसने यह भी कहा कि थाना मे जाकर इस बाबत आवेदन दिया तो वहां तेनात पुलिस कर्मियों ने भगा दिया और कहा कि हत्याकांड का अनुसंधान चल रहा हैं।
अब सवाल उठता हैं कि थानाध्यक्ष के विरुद्ध इस तरह का आवेदन कोई भी क्यू देगा। ऐसा भी हो सकता हैं कि किसी कांड के अनुसंधान मे पुलिस ने शक के आधार पर उसके घर मे दस्तक दी हो। ऐसे मे यह मामला थोड़ा गंभीर लगता हैं। लेकिन कोई थानाध्यक्ष किसी के घर मे डकैती कैसे कर सकता। खैर पुलिस पर आरोप प्रत्यारोप लगते रहते हैं। अब एसएसपी के यहां दिये आवेदन के विरुद्ध जांच के बाद ही पता चल सकता हैं आखिर सच्चाई क्या हैं।थानाध्यक्ष मुकेश मंडल ने कहा कि यह आरोप बेबुनियाद हैं।