महिला दिवस पर जदयू में ‘निशांत युग’ की शुरुआत, संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनता दल (यू) में एक नई राजनीतिक शुरुआत देखने को मिली। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने युवा नेता निशांत कुमार को पार्टी की सदस्यता दिलाकर संगठन में एक नई ऊर्जा का संचार किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर जदयू के जिला महासचिव खुशबु सिंह और जदयू विधि प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चौधरी ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसे पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण और भावनात्मक क्षण बताया।

