रिश्वतखोरी में फंसे पुलिस अधिकारी यानि दारोगा जी पर गिरी गाज, सेवा से बर्खास्त।
रिश्वतखोरी में फंसे पुलिस अधिकारी यानि दारोगा जी पर गिरी गाज, सेवा से बर्खास्त।
रिश्वतखोरी में फंसे पुलिस अधिकारी यानि दारोगा जी पर गिरी गाज, सेवा से बर्खास्त।
दस्तक 7मीडिया /क्राइम रिपोर्टर /मुजफ्फरपुर
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग ने एक पुलिस अधिकारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में दर्ज शिकायत की जांच में रिश्वत लेने के आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के रहने वाले पवन कुमार ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद सिवाईपट्टी थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक सुमनजी झा को 4 सितंबर 2024 को बांदरा बाजार के पास शिकायतकर्ता से 11 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था।
इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था और विभागीय जांच शुरू की गई। जांच के बाद आरोप सिद्ध होने पर विभागीय प्राधिकार ने सख्त कदम उठाते हुए पुलिस अवर निरीक्षक सुमनजी झा को 7 मार्च 2026 से सेवा से बर्खास्त कर दिया।
बताया गया है कि सुमनजी झा वर्तमान में वैशाली जिले में पदस्थापित थे। उनके खिलाफ एक अन्य मामले में भी कार्रवाई चल रही है, जिसमें बरामद लगभग 1.5 किलो सोना और नकदी को जब्ती सूची में सही तरीके से दर्ज नहीं करने का आरोप है।
बंदर का मुखौटा पहन एटीएम काटने पहुंचा चोर, सिंहवाड़ा में पुलिस की सक्रियता से नाकाम हुई बड़ी वारदात,और बच गये एटीएम में रखे लाखों रुपये।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महज़ एक दिन का औपचारिक जश्न नहीं है; यह एक संकल्प है— नारी शक्ति, परंपरा की बेड़ियों से नेतृत्व के शिखर तक बदलता भारत ‘अवला’ से ‘अपराजिता’ तक का सफर