बंदर का मुखौटा पहन एटीएम काटने पहुंचा चोर, सिंहवाड़ा में पुलिस की सक्रियता से नाकाम हुई बड़ी वारदात,और बच गये एटीएम में रखे लाखों रुपये।

दस्तक 7मीडिया /सिंहबाड़ा
सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में चोरी का एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शातिर चोर बंदर का मुखौटा पहनकर एटीएम काटने पहुंचा, ताकि सीसीटीवी कैमरे में उसकी पहचान छिपी रहे। हालांकि पुलिस की सक्रियता के कारण वह अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सका और एटीएम से रुपये की चोरी करने से पहले ही भागने पर मजबूर हो गया।
सीसीटीवी फुटेज में बंदर का मुखौटा
मिली जानकारी के अनुसार, देर रात एक व्यक्ति बंदर का नकाब पहनकर एटीएम में घुसा और मशीन को काटकर रुपये निकालने की कोशिश करने लगा। चोर की योजना साफ थी कि चेहरे पर नकाब होने के कारण सीसीटीवी फुटेज में उसकी पहचान नहीं हो पाएगी।
इसी बीच पुलिस की हलचल और सक्रियता का आभास होते ही चोर मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एटीएम और आसपास के इलाके की जांच की। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और चोर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।