अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दरभंगा में सम्मान समारोह आज, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर होगा विशेष कार्यक्रम

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार के सौजन्य से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकार, समानता तथा सशक्तिकरण पर केंद्रित एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 08 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में आयोजित होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी कौशल कुमार करेंगे। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा तथा महिला अधिकार, समानता और सशक्तिकरण के विषय पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्राएं एवं आमजन उपस्थित रहेंगे। आयोजकों द्वारा सभी को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है।