दरभंगा पुलिस की विभिन्न थानों में कार्रवाई:प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार ,मोबाईल लौटने पर चेहरे पर आई मुस्कान
दरभंगा पुलिस की विभिन्न थानों में कार्रवाई:प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार ,मोबाईल लौटने पर चेहरे पर आई मुस्कान
दरभंगा पुलिस की विभिन्न थानों में कार्रवाई:प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार ,मोबाईल लौटने पर चेहरे पर आई मुस्कान
दस्तक 7मीडिया /
पतोर थाना कांड संख्या 99/25 के प्राथमिकी अभियुक्त लाल बाबू (पिता–योगी मुखिया), सा० पिड़ारी, थाना फेकला, जिला दरभंगा को पुलिस द्वारा विधिवत गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई पतोर थाना द्वारा की गई।
ऑपरेशन मुस्कान के तहत दरभंगा पुलिस द्वारा बहेड़ा थाना क्षेत्र से गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर आवश्यक सत्यापन के बाद उसके वास्तविक धारक को सुपुर्द किया गया।
यह कार्रवाई बहेड़ा थाना द्वारा की गई।
ऑपरेशन मुस्कान के तहत ही दरभंगा पुलिस द्वारा कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र से गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर सत्यापन पश्चात वास्तविक धारक को सुपुर्द किया गया।
यह कार्रवाई कुशेश्वरस्थान थाना द्वारा की गई।
आसूचना के आधार पर थाना फेकला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मधुबन पोखर भिंडा से 10 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद करते हुए राजेश ठाकुर (पिता–महेश्वर ठाकुर), सा० मधुबन पोखर भिंडा, थाना फेकला, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई फेकला थाना द्वारा की गई।
ऑपरेशन मुस्कान के तहत दरभंगा पुलिस द्वारा घनश्यामपुर थाना क्षेत्र से गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर सत्यापन के बाद वास्तविक धारक को सुपुर्द किया गया।
यह कार्रवाई घनश्यामपुर थाना द्वारा की गई।
माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी के आधार पर रामचंद्र साहनी (पिता–भोला साहनी), सा० फुलकाही, थाना रैयाम, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई रैयाम थाना द्वारा की गई।
घनश्यामपुर थाना कांड संख्या 111/25 के प्राथमिकी अभियुक्त
1. संजय सहनी (पिता–रामेश्वर साहनी), सा० नावानगर
2. अजय सहनी (पिता–बिंदे सहनी), सा० हरसिंहपुर
दोनों थाना घनश्यामपुर, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।