मुजफ्फरपुर पुलिस  में  बड़ा फेरबदल :40 पुलिस कर्मियों का तबादला,वरीय पुलिस अधीक्षक का निर्देश :24घंटे के भीतर करें  योगदान।

दीपक कुमार। (क्राइम रिपोर्टर)

मुजफ्फरपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और CCTNS (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम) से जुड़े कार्यों को तेज करने के उद्देश्य से 40 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी पुलिसकर्मियों को 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान करने का निर्देश दिया गया है। जारी सूची के मुताबिक नगर थाना से नवीन कुमार को औराई तथा भवानी कुमारी को सरैया थाना भेजा गया है। ब्रह्मपुरा थाना से अर्चना कुमारी को सरैया और अंजली प्रसाद को पारू थाना में तैनाती दी गई है।
सदर थाना से खुशबु कुमारी को कथैया और मधु कुमारी को कुढ़नी थाना भेजा गया है। अनुसूचित जाति/जनजाति थाना से मीनाक्षी कुमारी को कथैया थाना में पदस्थापित किया गया है। मिठनपुरा थाना से मनोज कुमार को मुशहरी और काजल कुमारी को मीनापुर थाना भेजा गया है, जबकि महिला थाना से अलका कुमारी को मुशहरी थाना में तैनाती मिली है। इसके अलावा बेला थाना से मधु कुमारी को करजा,सकरा थाना से संदीप कुमार पांडेय को कुढ़नी, अहियापुर थाना से श्रीराम को करजा और वंदना कुमारी को बोचहां थाना भेजा गया है। काजी मोहम्मदपुर थाना से सपना कुमारी सिंह को देवरिया और पूजा कुमारी को पीयर थाना, बरुराज थाना से रश्मि कुमारी को पारू, तथा मोतीपुर थाना से रानी कुमारी को सिवाईपट्टी थाना में पदस्थापित किया गया है। अन्य तबादलों में मनियारी थाना से प्रियंका कुमारी को सकरा, हथौड़ी थाना से प्रिया कुमारी को मनियारी, सिवाईपट्टी थाना से संजु कुमारी को बरुराज, मुशहरी थाना से चांदनी कुमारी को मोतीपुर,साहेबगंज थाना से अलिशा कुमारी को मोतीपुर, पारू थाना से किरण कुमारी को हथौड़ी और पुलिस केंद्र से अरुणा कुमारी को साहेबगंज थाना में पदस्थापित किया गया है।