लहेरियासराय थाना में सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने की समीक्षात्मक बैठक, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
लहेरियासराय थाना परिसर में सदर एसडीपीओ राजीव कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की स्थिति, लंबित मामलों की समीक्षा तथा अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाना था।

