अपराध नियंत्रण और कांडों के त्वरित निष्पादन पर जोर, बिरौल थाना में एसडीपीओ ने की समीक्षा बैठक
अपराध नियंत्रण और कांडों के त्वरित निष्पादन पर जोर, बिरौल थाना में एसडीपीओ ने की समीक्षा बैठक
अपराध नियंत्रण और कांडों के त्वरित निष्पादन पर जोर, बिरौल थाना में एसडीपीओ ने की समीक्षा बैठक
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। शनिवार को एसडीपीओ सह एएसपी प्रभाकर तिवारी ने बिरौल थाना परिसर में लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक की। बैठक के दौरान एसडीपीओ श्री तिवारी ने विशेष रूप से ‘नन एस.आर. कांडों के अपडेट की समीक्षा की। उन्होंने पर्यवेक्षी पुलिस पदाधिकारी अमृत लाल वर्मन द्वारा किए गए पर्यवेक्षण कार्य और उनके द्वारा अनुसंधानकर्ताओं को दिए गए दिशा-निर्देशों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया।
कांडों के निस्तारण में आ रही तकनीकी और व्यावहारिक कठिनाइयों को समझते हुए एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने पर्यवेक्षी पदाधिकारी अमृत लाल वर्मन,थानाध्यक्ष चन्द्र मणि और संबंधित अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित कांडों का निष्पादन समय सीमा के भीतर होना चाहिए। साक्ष्यों के संकलन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और तेजी अनिवार्य है।