बिरौल-सहरसा पथ पर भीषण सड़क हादसा, बाइक और ऑटो की टक्कर में दो की मौत

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा

बिरौल अनुमंडल के बड़गांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एस एच 17 पर कोठराम चौक के निकट शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा बाइक और ऑटो के बीच हुई सीधी टक्कर के कारण हुआ। इस घटना में कई अन्य लोग भी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिरौल पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में बाइक चालक और ऑटो पर सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गुलशन पासवान (16 वर्ष) पिता- रामबहादुर पासवान, निवासी- पसतबार गांव, जिला- सहरसा। (बाइक चालक), और दुसरा बिंदुल मुखिया (35 वर्ष) पिता- प्रभु मुखिया, निवासी- वोहरबा गांव, जिला- सहरसा (ऑटो यात्री) के रूप में हुई है। बिरौल थाना पुलिस की मदद से बड़गांव पुलिस ने दोनों शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।