दरभंगा पुलिस की कार्रवाई:वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा कुशेश्वरस्थान थाना का वार्षिक निरीक्षण
दरभंगा पुलिस की कार्रवाई:वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा कुशेश्वरस्थान थाना का वार्षिक निरीक्षण
दरभंगा पुलिस की कार्रवाई:वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा कुशेश्वरस्थान थाना का वार्षिक निरीक्षण
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा कुशेश्वरस्थान थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थाना में संधारित विभिन्न पंजियों का गहन परीक्षण किया गया। इनमें दागी पंजी, अपराध पंजी, जेल से छूटे अपराधियों की पंजी, केस डिस्पोजल रजिस्टर, दैनिकी पंजी, ओ.डी. पंजी, गुंडा पंजी, अपराध अनुसंधान पंजी, गिरफ्तारी पंजी, हाजत पंजी, लोक शिकायत पंजी तथा समन, वारंट एवं कुर्की रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की जांच की गई।
साथ ही सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान एक कांड में लापरवाही बरतने के कारण पु.अ.नि. अंशु कुमारी से स्पष्टीकरण मांगा गया तथा उन्हें निंदन (censure) दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए, जिनमें प्रमुख रूप से लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु निर्देश दिए गए।
कांडों में अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा गया।
विधि-व्यवस्था के प्रभावी संधारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
थाना में संधारित पंजियों एवं लंबित कांडों की समीक्षा कर उनके समुचित अनुपालन के निर्देश दिए गए।
पी.सी. समीक्षा के दौरान समन, बी.डब्ल्यू., एन.बी.डब्ल्यू., इश्तिहार एवं कुर्की पंजी की जांच की गई तथा लंबित समन, बी.डब्ल्यू. एवं एन.बी.डब्ल्यू. को प्राप्ति के 15 दिनों के भीतर तामिला कराने का निर्देश दिया गया।
इश्तिहार एवं कुर्की आदेशों की प्राप्ति के 03 दिनों के भीतर तामिला सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
CCTNS से संबंधित कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
थाना हाजत की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए।