सिंहवाड़ा में एसबीआई एटीएम काटकर चोरी का प्रयास, पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी

दस्तक 7मीडिया /सिंहवाड़ा

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा नगर पंचायत स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम में शुक्रवार की रात चोरों ने एटीएम मशीन काटकर चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि चोर एटीएम से पैसे निकालने में सफल नहीं हो सका ।

घटना की जानकारी मिलते ही सिंहवाड़ा थाना अध्यक्ष बसंत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चोरों ने एटीएम मशीन को काटकर उसमें रखे पैसे निकालने की कोशिश की, लेकिन किसी कारणवश वे सफल नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।