गाड़ी लगाने के विवाद में चली गोली, रेस्टोरेंट मालिक अनवर कमाल गंभीर रूप से घायल, नमाज पढ़कर मस्जिद से निकल रहे थे, बीच-बचाव के दौरान लगी गोली; निजी अस्पताल में इलाज जारी
गाड़ी लगाने के विवाद में चली गोली, रेस्टोरेंट मालिक अनवर कमाल गंभीर रूप से घायल, नमाज पढ़कर मस्जिद से निकल रहे थे, बीच-बचाव के दौरान लगी गोली; निजी अस्पताल में इलाज जारी
गाड़ी लगाने के विवाद में चली गोली, रेस्टोरेंट मालिक अनवर कमाल गंभीर रूप से घायल,
नमाज पढ़कर मस्जिद से निकल रहे थे, बीच-बचाव के दौरान लगी गोली; निजी अस्पताल में इलाज जारी
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
नगर थाना क्षेत्र के सेनापत मुहल्ला में शुक्रवार को गाड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद के दौरान चली गोली में वाव रेस्टोरेंट और वाव वाटर पार्क के मालिक अनवर कमाल उर्फ लड्डू (38) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मस्जिद के पास की बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार अनवर कमाल नमाज अदा कर मस्जिद से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान दो पक्षों के बीच गाड़ी लगाने को लेकर विवाद हो रहा था। अनवर कमाल बीच-बचाव करने पहुंचे, तभी अचानक फायरिंग हो गई और एक गोली उनके पेट के निचले हिस्से में जा लगी। गोली लगते ही वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अनवर कमाल को तुरंत डीएमसीएच ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटना के कारणों की छानबीन में जुटी है।
एसडीपीओ ने क्या कहा
सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि गाड़ी लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उसी दौरान फायरिंग की घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।