दरभंगा पुलिस की  कार्रवाई :ऑपरेशन मुस्कान के तहत हुई कारवाई।

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

1. ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्रवाई
ऑपरेशन मुस्कान के तहत दरभंगा पुलिस द्वारा लहेरियासराय थाना क्षेत्र से गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद किया गया। आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मोबाइल उसके वास्तविक धारक को सुपुर्द कर दिया गया।
यह कार्रवाई लहेरियासराय थाना द्वारा की गई।

2. प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

नदी थाना कांड संख्या-08/26, धारा-109 Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS) के तहत दर्ज मामले में प्राथमिकी अभियुक्त मनोरंजन यादव (पिता- बद्री यादव), ग्राम गोबराही, थाना नदी, जिला दरभंगा को खगड़िया जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई नदी थाना द्वारा की गई।

3. एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार

माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW (नॉन-बेलेबल वारंट) के तहत वारंटी लाल रतन यादव (पिता- परीक्षण यादव), निवासी बरभट्टा, थाना फेकला, जिला दरभंगा को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई फेकला थाना द्वारा की गई।

4. इश्तिहार वारंटी गिरफ्तार

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपुर के नेतृत्व में मनिगाछी थाना पुलिस द्वारा इश्तिहार वारंटी बिलटू मलिक (पिता- बालेश्वर मलिक), निवासी ग्राम पुतई, थाना मनिगाछी, जिला दरभंगा को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई मनिगाछी थाना द्वारा की गई।