बाइक बचाने के चक्कर में टोटो रिक्शा पलट गई खेत में। चालक सहित एक महिला नर्स जख्मी।

दस्तक7मिडिया, गौड़ा बौराम, दरभंगा।

गौड़ा बौराम प्रखंड क्षेत्र के सुपौल बाजार- कुनौनी चौक के मध्य में अवस्थित धीरोखर पोखर मोड़ के समीप मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में टोटो रिक्शा अनियंत्रित होकर खेत में जा गीरी,जिसमें रिक्शा चालक सहित गौड़ा बौराम पीएचसी के नर्स प्रियंका कुमारी तथा उनके ही 7 वर्षीय पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसका इलाज पीएचसी में चल रहा है। बता दें कि यह मोर इतना खतरनाक है कि आए दिन इस तरह की घटना होती रहती है। यहां सड़क पे 90 डिग्री मोड़ होने के कारण तथा एक तरफ आमजनों का घर और दूसरी तरफ लगभग 20 फीट गहरा गड्ढा, जिस कारण गाड़ी चालक जब तक सही निर्णय ले तब तक गाड़ी गड्ढे में जा गिरती है। बावजूद वाहन चालकों को इस पर गंभीरता से ध्यान रखने की आवश्यकता है।