बिरौल अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश
बिरौल अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश
बिरौल अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
दरभंगा जिले के बिरौल अनुमंडल मुख्यालय स्थित अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक (अपराध गोष्ठी) का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अंचल पुलिस निरीक्षक महफूज आलम ने की, जिसमें क्षेत्र के सभी थानों की कार्यशैली और लंबित कांडों पर बारीकी से मंथन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस निरीक्षक महफूज आलम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित मामलों का निष्पादन समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस निरीक्षक ने थानावार लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि गंभीर मामलों (विशेषकर संगीन अपराधों) में तेजी लाएं और चार्जशीट ससमय समर्पित करें। वारंटी और फरार अभियुक्तों की सूची बनाकर उनकी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्ती दल को और अधिक सक्रिय करें।
बैठक में मुख्य रूप से घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार, कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद और बड़गांव थानाध्यक्ष विनीता कुमारी मौजूद रहीं। सभी थानाध्यक्षों ने अपने-अपने थाना क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराते हुए आगामी चुनौतियों से निपटने की रणनीति पर चर्चा की।