भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, शादी की चल रही थी बात, परिवार में पसरा मातम

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बेनीपुर-दोनार एसएच पर सोनकी थाना क्षेत्र के देकुली चट्टी के पास हुए भीषण सड़क हादसे में धड़ौरा निवासी टेम्पो चालक सूरज साहू (27) की मौत से परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।
डीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद परिजनों ने बताया कि सूरज अविवाहित था और उसकी शादी की बातचीत चल रही थी। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
परिजनों के अनुसार सूरज सवारी को दरभंगा जंक्शन छोड़कर टेम्पो से घर लौट रहा था। इसी दौरान देकुली चट्टी के पास एक बस ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक उछलकर सूरज के टेम्पो के आगे के शीशे को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। इस हादसे में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।